| बेनजीर हत |
Posted by:
Patel Ranjit
Source: Ranjit Patel
27/01/2008 |
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की आतंकवादी हमले में की गई हत्या की जांच करने आए स्कॉटलैण्ड यार्ड के दल को 18 महत्वपूर्ण सुराग और साक्ष्य मिले हैं।
बेनजीर: स्कॉटलैंड यार्ड की सफलता पर संदेह
देश की कार्यवाहक सरकार में गृह मंत्री हामिद नवाज ने जिओ टीवी को एक विशेष इंटरव्यू में यह जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त सबूतों के अनुसार भुट्टो की हत्या में तालिबान कमांडर बेतुल्ला मेहसूद के शामिल होने के संकेत हैं तथा इसी आधार पर उसके खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। बेनजीर: स्कॉटलैंड यार्ड की डॉक्टरों से पूछताछ
नवाज ने कहा कि स्वात घाटी एवं अन्य संवदेनशील इलाकों में स्थानीय तालिबान गुटों को काबू किया जा चुका है। अब सिर्फ कुछ ही गुट सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि देश के परमाणु हथियार पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है उन्हें किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है।
बेनजीर की हत्या का शक उनके सहायक पर
गृहमंत्री ने कहा कि 18 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम कर लिए गए है तथा पुलिस के अलावा सेना और अर्द्धसैनिक बलों को भी सहायता के लिए बुलाया जाएगा। |